बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के करीमनगर निवासी पवन कुमार मोदनवाल ने गौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर से गौर बाजार आ रहे थे, तभी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बेलवराजा गांव के पास विकास पुत्र जगबीर ने उन्हें रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पवन कुमार मोदनवाल ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए गौर थाने में शिकायत दी। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी बेलवराजा गांव के विकास पुत्र जगबीर हैं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दुर्गविजय गिरि को सौंपी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में लड़की भगाने के विवाद में मारपीट:दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; 4 घायल, सीएचसी में भर्ती › महाराजगंज में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू:राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम मानदेय सहित 5 मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन › ग्रामीणों ने मछुई नदी की सफाई का बीड़ा उठाया:बस्ती में अस्तित्व बचाने के लिए खुद आगे आए, कई गांवों के लोग करते हैं मूर्ति विसर्जन › Bahraich Saryu River Rescue | NDRF Search Operation For Missing Boy“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















