Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ग्रामीणों ने मछुई नदी की सफाई का बीड़ा उठाया:बस्ती में अस्तित्व बचाने...

ग्रामीणों ने मछुई नदी की सफाई का बीड़ा उठाया:बस्ती में अस्तित्व बचाने के लिए खुद आगे आए, कई गांवों के लोग करते हैं मूर्ति विसर्जन

ग्रामीणों ने मछुई नदी की सफाई का बीड़ा उठाया:बस्ती में अस्तित्व बचाने के लिए खुद आगे आए, कई गांवों के लोग करते हैं मूर्ति विसर्जन

बस्ती में मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के कठार जंगल गांव में मछुई नदी की सफाई के लिए ग्रामीणों ने पहल की है। नदी की बदहाल स्थिति देख ग्रामीणों ने खुद सफाई अभियान चलाया। इसका उद्देश्य नदी को स्वच्छ बनाना और उसके अस्तित्व को बचाना है। समाजसेवी वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मछुई नदी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी में कूड़ा न डालने और सफाई में सहयोग करने की अपील की। दशहरा, लक्ष्मी पूजा और गणेश पूजा जैसे त्योहारों पर बनकटा, मुड़िला, कौड़ीकोल, रमवापुर, खजुरिया, सरैया, हरिवंशपुर और कठार जंगल समेत कई गांवों के लोग इसी नदी में मूर्ति विसर्जन करते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि नदी को साफ रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इस अभियान में अजय कुमार मिश्रा उर्फ बबलू, रंजीत कुमार, विवेक यादव, शालिकराम, अरविंद यादव, विजय, राम अवतार, दुर्गेश राम, दुलारे और मुन्नीलाल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat