महाराजगंज के मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने अपनी मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू किया है। आशा संघ की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में 8 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रभारी अधीक्षक को सौंपा गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोरोना महामारी, शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने अन्य विभागों में मानदेय बढ़ाया, पर आशा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। इससे घर का खर्च चलाना मुश्किल है। नाराज होकर उन्होंने प्रसव कार्य, दस्तक अभियान सहित सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया है। उनकी मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम मानदेय, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और कार्य के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को नौकरी शामिल हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा, संगीता देवी, रिंकी गुप्ता, मायावती, अनीता प्रजापति, सम्भा देवी, ज़ैबुन निशा, रश्मिता जायसवाल, चन्द्ररेखा, रमावती, सुशीला देवी और शान्ती देवी सहित कई आशा कार्यकर्ता व संगिनियां मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मिशन शक्ति 6.0: चौक बाजार में पुलिस ने निकाली जागरूकता:बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ दिया संदेश, हेल्पलाइन नंबर बताए › पोखरा में घुटने भर पानी में चलकर मंदिर पहुंचे:बस्ती में नवरात्र के तीसरे दिन भी मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, रास्ते में जलभराव से परेशानी › बहराइच में विज्ञान-एस्ट्रोनॉमी लैब कार्यशाला:पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों को मिले निर्देश, जानीं डिजिटल लाइब्रेरी की बारीकियां › हरपुर पकड़ी में ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली गई:पुलिस और शिक्षकों की अगुवाई में बच्चों ने नारों से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















