श्रावस्ती जिले के सोनवा विकासखंड की ग्राम सभा अकारा में नवरात्र के मौके पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। यहां ग्राम प्रधान कुले राज ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच मां जगदंबा की मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाई। पट्टी हटते ही पंडाल ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। पट्टी हटने के बाद श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा समिति को दिए 25,500 रुपए इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुले राज ने पूजा समिति को 25,500 रुपए की सहयोग राशि दी। उन्होंने कहा कि मां जगदंबा के आशीर्वाद से गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के इस सहयोग की सराहना की। उनका कहना था कि कुले राज गांव में होने वाले धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सहयोग करते हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मिशन शक्ति 6.0: चौक बाजार में पुलिस ने निकाली जागरूकता:बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ दिया संदेश, हेल्पलाइन नंबर बताए › पोखरा में घुटने भर पानी में चलकर मंदिर पहुंचे:बस्ती में नवरात्र के तीसरे दिन भी मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, रास्ते में जलभराव से परेशानी › बहराइच में विज्ञान-एस्ट्रोनॉमी लैब कार्यशाला:पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों को मिले निर्देश, जानीं डिजिटल लाइब्रेरी की बारीकियां › हरपुर पकड़ी में ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली गई:पुलिस और शिक्षकों की अगुवाई में बच्चों ने नारों से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















