श्रावस्ती जिले के जमुनहा इलाके में कलकलवा मार्जिनल बांध की हालत खराब हो गई है। राप्ती-सरयू नहर से लेकर त्रिकुन्नी तक बांध पर कई जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश में मिट्टी-पत्थर धंसने से बांध कई जगहों से नीचे बैठ गया है। इन गड्ढों के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि राप्ती नदी में बाढ़ आने पर यह कमजोर बांध टूट सकता है। इससे दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का डर है। लोगों के बताने के बाद भी सिंचाई विभाग ने अभी तक इसे ठीक नहीं कराया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बांध ठीक कराने की मांग की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› इटवा में युवक से मारपीट:रात में घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोका, दो लोगों पर केस दर्ज › नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक:NH 730 पर बलरामपुर से बहराइच जा रहा था, सीता द्वार मोड़ के पास हुआ हादसा › आशीष यादव का SSC GD और होमगार्ड में चयन:जाफरपुर गांव में खुशी का माहौल, सुधाकर सिंह ने दी बधाई › श्रावस्ती के दीकौली काली माता मंदिर में नवरात्री पूजा:ग्रामीण सुबह-शाम करते हैं धूप आरती, लगाते हैं जयकारे और दुर्गा चालीसा पाठ“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















