सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में एक युवक से मारपीट हुई है। धोबहा से लौटते समय दो लोगों ने उसे रास्ते में रोककर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर इटवा पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बेनीपुर नानकार गांव के दीपक कुमार पांडेय के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे वह धोबहा से लौट रहे थे। पटखौली मेनहवा मार्ग पर सतावरजोत गांव के हरिओम यादव और मनोज कुमार यादव ने उन्हें रोक लिया। दीपक का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने 13 अक्टूबर को हरिओम यादव और मनोज कुमार यादव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› विशेश्वरगंज में रामलीला का मंचन, ताड़का वध की लीला दिखाई:श्री नवयुवक आदर्श बाल रामलीला समिति ने किया आयोजन, कलाकारों ने मन मोहा › श्रावस्ती के रामपुर कटेल में दुर्गा पूजा का आयोजन:नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा माता की पूजा हुई, राधा-कृष्ण की झांकी भी निकली › उतरौला में रामलीला के तीसरे दिन कई प्रसंगों का मंचन:ताड़का वध, शिव धनुष भंग और राम-सीता विवाह लीलाएं रहीं मुख्य आकर्षण › जलालपुर-सेमरौना संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत:कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, जल्द मरम्मत की मांग“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















