मिठौरा विकासखंड के सिंदुरिया गांव में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम चौपाल लगाई गई। पंचायत भवन परिसर में हुई इस चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी गईं और योजनाओं का लाभ लेने का तरीका भी बताया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मिठौरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव सत्यम चौधरी और समाज कल्याण विभाग महराजगंज के विजय प्रताप शर्मा ने ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और दूसरी सरकारी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर बात हुई। अधिकारियों ने ‘बाल सेवा योजना’ के तहत बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और विधवा महिलाओं के बच्चों को मुफ्त शिक्षा जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करें। इस चौपाल में पंचायत सहायक हरिप्रिया के साथ मटेलू, राजबली, चंद्र, किसुन, गोदना देवी, अमिता देवी, गंगोत्री देवी, सरस्वती, केवला देवी, रीमा, दिव्या, मीरा, पुष्पा और पुनीता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी:सिंदुरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
और पढ़ें
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
संबंधित खबरें
















