![]()
मल्लूपुर के विमल सेन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अच्छे काम के लिए ‘माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण सम्मान 2026’ से नवाजा गया है। यह सम्मान सब सोशल फाउंडेशन ने दिया। विमल सेन पिछले करीब डेढ़ साल से निःशुल्क बाल शिक्षा केंद्र चला रहे हैं। इसके जरिए वे बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं। उनके इस प्रयास से लगभग 250 से ज्यादा बच्चों को फायदा मिल रहा है। एक शिक्षक टीम भी इस काम में उनका सहयोग कर रही है। सम्मान मिलने पर विमल सेन ने डॉ. जय प्रकाश आर्य का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। इससे उन्हें बच्चों की शिक्षा के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है।
और पढ़ें
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
संबंधित खबरें














