बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसापार गांव में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे 22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी सूचना ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र अवधेश कुमार ने घर की ऊपरी मंजिल पर पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना पर उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और होमगार्ड रूपचंद यादव मौके पर पहुंचे। तीन भाइयों में सबसे छोटा था रविंद्र पुलिस के अनुसार रविंद्र कुमार की उम्र 22 साल की थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी उसके घर पहुंचने लगे। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली पुलिस के मुताबिक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिवार और ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
बस्ती में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:घर की ऊपरी मंजिल पर पंखे से लटका मिला शव
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
















