BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में स्कूल का रास्ता खराब, बच्चों को खतरा:डीएम से बोलीं बेटियां-...

बस्ती में स्कूल का रास्ता खराब, बच्चों को खतरा:डीएम से बोलीं बेटियां- मैम, हमारे स्कूल का रास्ता बनवा दीजिए; विधायक-सांसद से भी मांग की


बस्ती जिले के गौर ब्लॉक में स्थित भीटा विद्यालय के बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। कप्तानगंज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय तक पहुंचने के तीनों रास्ते बारिश के कारण खराब हो गए हैं। बच्चों ने जिलाधिकारी (डीएम) से अपील की है कि उनके स्कूल का रास्ता जल्द से जल्द बनवाया जाए। उन्होंने कहा, “डीएम मैम, मेरे स्कूल का रास्ता बनवा दीजिए।” ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते की वजह से बच्चों को रोज दिक्कत होती है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अतुल चौधरी और सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी से भी रास्ते को ठीक कराने की मांग की है। सरकार शिक्षा के प्रति जागरूक है, लेकिन रास्ते खराब होने से बच्चों को दिक्कत हो रही है। बच्चों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता बनवाने की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat