BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट श्रीरामपुर: करोड़ों की हेरोइन के साथ ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

श्रीरामपुर: करोड़ों की हेरोइन के साथ ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

0
1

कोकराझार (असम)। कोकराझार जिले के गोसाईगांव महकमा अंतर्गत श्रीरामपुर में शुक्रवार रात शिमुलटापु पुलिस ने अभियान चलाकर एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। इस मामले में ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, श्रीरामपुर चेक पोस्ट पर शिमुलटापु थाना प्रभारी संजीव संदिकै के नेतृत्व में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एनएल-07-0088 नंबर के ट्रक की जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक में बनाए गए एक गुप्त चैंबर से हेरोइन के 28 पैकेट बरामद किए गए।

बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करोड़ों रुपये होने की बात सूत्रों ने बताई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

गिरफ्तार ट्रक मालिक की पहचान शांतिराम ढकाल के रूप में हुई है, जो मणिपुर के सेनापति का निवासी बताया गया है। वहीं, ट्रक चालक उस्मान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का निवासी बताया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक को इम्फाल से पश्चिम बंगाल के गाजोल ले जाया जा रहा था पुलिस बरामद हेरोइन के स्रोत, गंतव्य और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।