BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रानीपुर आरआरसी सेंटर पर अवैध कब्जा नहीं हटा:डीपीसी के निर्देश के बाद...

रानीपुर आरआरसी सेंटर पर अवैध कब्जा नहीं हटा:डीपीसी के निर्देश के बाद भी ग्राम सचिव रमाकांत वर्मा ने नहीं की कार्रवाई


साऊंघाट विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानीपुर के आरआरसी सेंटर पर गांव के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। यहां एक परिवार अपने घरेलू सामान के साथ रह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह कब्जा आरआरसी सेंटर बनने के समय से है। सेंटर में तख्त, कपड़े, लकड़ी, बकरी और गृहस्थी का अन्य सामान रखा है। 30 सितंबर को जिला स्वच्छता सलाहकार राजा शेर सिंह सेंगर ने एडीओ पंचायत सुभाषचंद के साथ सेंटर का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने ग्राम सचिव रमाकांत वर्मा से पूछा कि ये लोग यहां क्यों रह रहे हैं और उन्हें तुरंत बाहर निकालने का निर्देश दिया। डीपीसी के आदेश के चार दिन बाद भी ग्राम सचिव रमाकांत वर्मा ने आरआरसी सेंटर खाली नहीं करवाया है। इस बारे में बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेंटर खाली कराने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा रही है।

संबंधित खबरें