BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में सांसद ने सेवा संकल्प सप्ताह का किया समापन:विभिन्न विभागों के...

बहराइच में सांसद ने सेवा संकल्प सप्ताह का किया समापन:विभिन्न विभागों के स्टॉल देखे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल बांटे

बहराइच के रिसिया ब्लॉक परिसर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान का शनिवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम में सांसद आनंद गोंड मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके काम को आसान बनाने के लिए मोबाइल फोन भी बांटे। सांसद गोंड ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान सफल रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने की बात कही। उन्होनें कहा की केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है सरकारी योजनाओं मे किसी के साथ भेदभाव नही किया गया है। उन्होने कहा की सरकार सदैव सबके साथ है और हर वर्ग सरकार से संतुष्ट भी है इसी लगातार जनादेश मिल रहा है। इस दौरान शिक्षा, आपूर्ति, स्वास्थ्य और बीज भंडार विभाग समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय और प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सोनी श्रीवास्तव, स्वाती तिवारी, आलोक अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, प्रेम वर्मा, महेश मिश्रा, रमा शंकर सिंह, अशोक शर्मा, बृजेश निषाद, राम निवास और अन्य कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें