बस्ती के रुधौली ब्लाक सभागार में शनिवार को एक बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाया गया। इसमें गन्ना सहकारी समिति गोविंद नगर के अध्यक्ष पुष्करादित्य सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को एक ही जगह पर कई सुविधाएं मिलती हैं। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, आजीविका मिशन, समाज कल्याण, पशुपालन और बाल विकास समेत कई विभागों के स्टाल लगे थे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, राकेश शर्मा, राजू पांडेय, राजकुमार सोनी, रत्नाकर पांडेय और गोपाल सिंह समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› दुर्गा पूजा पर तेज डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई:कैसरगंज में शांति समिति की बैठक में एसडीएम-सीओ ने दिए सख्त निर्देश › श्रावस्ती में मासूम से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार:लूडो खेलने के बहाने दुकान पर बुलाने का आरोप, परिजनों के डर से भागा था › बस्ती स्कूल में छात्रों को लक्ष्य तय करने की प्रेरणा:कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों को कौशल विकास और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की सलाह › परसरामपुर में विधायक अजय सिंह ने 'सेवा सेतु' शिविर शुरू:5 दिनों तक चलेंगे शिविर, गर्भवती माताओं की गोद भराई और पोषण सामग्री बांटी— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें








































