BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा पर तेज डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई:कैसरगंज में शांति समिति...

दुर्गा पूजा पर तेज डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई:कैसरगंज में शांति समिति की बैठक में एसडीएम-सीओ ने दिए सख्त निर्देश

कैसरगंज कोतवाली परिसर में दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार को शांति से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, सीओ डी.के. श्रीवास्तव, चारों थानों के प्रभारी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सय्यूब अली और बिजली विभाग के जेई शामिल हुए। कई दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। एसडीएम प्रशांत कुमार नायक ने सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों और डीजे चलाने वालों को निर्देश दिए कि डीजे की आवाज तय सीमा में और कम रखी जाए। तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे संचालक और कार्यक्रम आयोजकों पर कार्रवाई होगी। सीओ डी.के. श्रीवास्तव ने भी कहा कि सभी डीजे संचालक और पूजा समितियां कानून का पालन करें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सरकारी निर्देशों को न मानने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने सभी समितियों से त्योहारों को भाईचारे और शांति से मनाने की अपील की। समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat