BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश थ्रेसर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम:फरेंदा में ननिहाल...

थ्रेसर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम:फरेंदा में ननिहाल में हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
4

महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के बारातगाड़ा टोला लोहरपुरवा में धान की मड़ाई के दौरान एक तीन साल के मासूम आर्यन मौर्या की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हो गई। आर्यन अपने नाना सुखराज के घर आया हुआ था। वह उमेश मौर्या का बेटा है और जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई का रहने वाला है। पुलिस को शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे घटना की सूचना मिली। जांच में पता चला कि सुखराज के घर के सामने धान की मड़ाई चल रही थी, तभी आर्यन अचानक थ्रेसर के पास पहुंच गया और घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत महराजगंज के केएमसी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

संबंधित खबरें