महराजगंज के बेलवा बुजुर्ग गांव के सिवान में सोमवार शाम मछली पकड़ते समय ग्रामीणों के जाल में करीब 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। जाल में अजगर को फंसा देख मछली पकड़ रहे लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि नाले में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था। उसी में यह अजगर फंस गया। अजगर को देखने के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी है। उन्होंने वन विभाग से अजगर को सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
और पढ़ें
›
खड़े ट्रक में कंटेनर ने मारी टक्कर, युवक की मौत:नानपारा के पास बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
संबंधित खबरें










