बस्ती के बनकटी में 5 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आज समापन हो गया। ‘सबका साथ, सबका विकास’ संकल्प के साथ सेवा सेतु अभियान के तहत यह शिविर विकास खंड सभागार में 25 सितंबर से चल रहा था। इस अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे मौके पर समाधान किया गया। शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र पंचायत बनकटी की प्रमुख मेवाती देवी और प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह का खास मार्गदर्शन रहा। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल (आईएएस), खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल और सहायक विकास अधिकारी आशुतोष पटेल के नेतृत्व में यह शिविर जनता के लिए फायदेमंद साबित हुआ। अखिलेश कुमार शुक्ल (आईएफसी एंकर और पूर्व मंडल महामंत्री, भाजपा) ने भी अपनी टीम के साथ स्वयं सहायता समूह के जरिए योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
बनकटी में 5 दिवसीय सेवा शिविर का समापन:सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, प्रमुख और अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन
और पढ़ें
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
›
नरायनपुर के युवक का यूपी होमगार्ड में चयन:गांव और परिवार का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
›
श्रावस्ती में 10 दिन बाद भी बिजली संकट बरकरार:350 गांवों में बिजली बहाल, फिर भी कई इलाके अंधेरे में; 1575 पोल बदलना बाकी
संबंधित खबरें



































