श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के कहरनपुरवा गांव में भगला नाले के पास धान की फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में करीब 500 बीघे से ज्यादा धान की फसल अभी भी पानी में डूबी है। किसान मांगरे जी की 20 बीघा, फेरन की 12 बीघा, मोतीलाल की 10 बीघे से ज्यादा और नारायण की 5 बीघे से ज्यादा धान की फसल पानी में डूबी है। कई अन्य किसानों की भी फसल पर असर पड़ा है। लगातार पानी में डूबे रहने से धान के दाने खराब होने लगे हैं। कई खेतों में अभी दाने भी नहीं पड़े थे। फूल झड़ जाने से पैदावार कम होने की आशंका है। किसानों का कहना है, उनकी मेहनत और लागत बेकार हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। जमुनहा के एसडीएम ने बताया कि लेखपालों को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जा रहा है। नुकसान के आकलन के बाद नियमानुसार जल्द मुआवजे की कार्रवाई होगी।
500 बीघे से ज्यादा धान की फसल पानी में डूबी:श्रावस्ती में किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
और पढ़ें
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
कर्नाटक : बेलगावी में वोटर लिस्ट से 198 मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
›
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार लोगों की मौत
›
एशियाई खेलों में महिला टीम गोल्फ ने जीता रजत, पीएम ने दी बधाई
संबंधित खबरें

















