बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के विहरा गांव से महाराजगंज जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को उनकी गहराई का पता नहीं चलता। इसी वजह से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ओझागंज के मुख्य मार्ग से जुड़ी यह सड़क करीब 20 गांवों के लोगों के लिए आने-जाने का मुख्य रास्ता है। ग्रामीण इसी रास्ते से महाराजगंज, कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय बस्ती तक जाते हैं। स्थानीय निवासी राहुल सिंह, मोहम्मद अकरम, ओम नंदन चौधरी, दिनेश शर्मा और विनोद कुमार समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद सड़क की हालत बहुत खराब है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द सड़क बनाने या मरम्मत कराने की मांग की है।
बस्ती में जर्जर सड़क पर गड्ढों से हादसे, लोग चोटिल:कप्तानगंज के विहरा गांव से महाराजगंज जाने वाली सड़क पर 20 गांवों के लोग परेशान
और पढ़ें
›
बस्ती – रुधौली में तीन महीने में धंसी आरसीसी सड़क, समाजसेवी ने उठाई आवाज
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
















