श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुरी के इटहिया गांव में सफाई व्यवस्था खराब होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। सफाई कर्मचारी के नियमित गांव नहीं आने से नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिससे पानी की निकासी पर असर पड़ रहा है। गांव में मच्छर भी बढ़ गए हैं। इन दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण बिजली पर असर पड़ने से रात में मच्छरों की समस्या और ज्यादा हो गई है। परेशान होकर ग्रामीण खुद ही नालियों की सफाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों फिरोज, रिजवान, जाकिर, वसीम और छोटकउ ने अधिकारियों से गांव की नालियों की जल्द सफाई कराने और नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
और पढ़ें
›
बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की
›
पयागपुर में रामलीला का रिहर्सल शुरू:10 अक्टूबर से शुरू होगी 65 साल पुरानी रामलीला; कलाकार जींस-टीशर्ट में करते हैं रिहर्सल
›
नवजात की मौत स्टाफ नर्स ड्यूटी से हटाई गई:श्रावस्ती में परिजनों का आरोप- इलाज में लापरवाही, डीएम से शिकायत के बाद एक्शन
›
बलोचिस्तान में सेना के काफिले पर हमले का दावा, 4 जवानों की मौत
संबंधित खबरें












