बहराइच के मिहींपुरवा विकासखंड के गन्ना किसानों ने सांसद आनंद गोंड से मुलाकात की। उन्होंने मांग की है कि आगामी पेराई सत्र 2026-27 में भी उनके गन्ना क्रय केंद्र गोविंद शुगर मिल एरा खीरी को ही आवंटित किए जाएं। किसान गूढ़ प्रथम, गूढ़ द्वितीय, मनगौढ़िया प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ झाला और जालिमनगर उर्रा बाजार के क्रय केंद्रों से जुड़े हैं। वे गोविंद शुगर मिल की खरीद प्रक्रिया, समय पर भुगतान और अन्य सुविधाओं से संतुष्ट हैं। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, लोकेश कुमार सिंह, जगतजीत पाण्डेय, छोटेलाल, बहराची, उमेश प्रताप सिंह और प्रभुनाथ गौतम सहित कई किसान मौजूद रहे। सांसद आनंद गोंड ने किसानों की मांग पर तुरंत कार्रवाई की और जिलाधिकारी बहराइच व गन्ना अधिकारी को पत्र लिखा।
और पढ़ें
›
बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की
›
पयागपुर में रामलीला का रिहर्सल शुरू:10 अक्टूबर से शुरू होगी 65 साल पुरानी रामलीला; कलाकार जींस-टीशर्ट में करते हैं रिहर्सल
›
नवजात की मौत स्टाफ नर्स ड्यूटी से हटाई गई:श्रावस्ती में परिजनों का आरोप- इलाज में लापरवाही, डीएम से शिकायत के बाद एक्शन
›
इटहिया में सफाई नहीं होने से ग्रामीण खुद साफ कर:गंदगी से पटी नालियां, जल निकासी ठप; मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, अधिकारियों से मांग
संबंधित खबरें











