बहराइच के पयागपुर में 10 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव शुरू होगा। इस 65 साल पुरानी रामलीला में आधुनिकता के बीच सनातन परंपरा की झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव के लिए 5 अक्टूबर को भूमि पूजन किया जाएगा। रामलीला के लिए स्थानीय कलाकार इन दिनों रिहर्सल कर रहे हैं। वे जींस-टीशर्ट में अभ्यास करते दिखते हैं, लेकिन मंच पर धोती-कुर्ता और पारंपरिक वेशभूषा में भारतीय संस्कृति को जीवंत करते हैं। यह रामलीला पयागपुर के रूपगंज बाजार में होगी। कलाकार प्रतिदिन रात में संवाद, अभिनय और मंचन का अभ्यास कर रहे हैं। आयोजन समिति के मुख्य सलाहकार आनंद बिहारी शुक्ला ने बताया कि इसकी आधारशिला पयागपुर के राज परिवार ने रखी थी। मंच संचालक उमेश तिवारी, गोविंद बिहारी शुक्ला, आनंद बिहारी दानेंद्र शर्मा, चंदन शर्मा और मयूर माहेश्वरी समेत कई कलाकार और समिति के सदस्य रिहर्सल में जुटे हैं। क्षेत्रवासियों में महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है।
पयागपुर में रामलीला का रिहर्सल शुरू:10 अक्टूबर से शुरू होगी 65 साल पुरानी रामलीला; कलाकार जींस-टीशर्ट में करते हैं रिहर्सल
और पढ़ें
›
पयागपुर में लेखपालों का प्रदर्शन:राजस्व संबंधी कामकाज ठप, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
›
लेखपाल संघ ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी:श्रावस्ती में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा; वेतन, प्रमोशन समेत 8 मांगें पूरी न होने पर
›
सीएम योगी ने 4.60लाख छात्रों को दी 148करोड़ की छात्रवृत्ति:दिग्विजयनाथ कॉलेज में छात्रों को दिखाया गया स्वीकृति प्रमाण पत्र का लाइव प्रसारण
›
बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की
संबंधित खबरें










