BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या...

बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की


बस्ती छावनी थाना क्षेत्र के भदौही गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नाले के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान भदौही गांव निवासी चंद्रेश (35) के रूप में हुई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास नाले के किनारे शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर छावनी पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। छावनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज परिजनों के अनुसार, चंद्रेश पिछले दो दिनों से घर से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने छावनी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह नाले के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें