BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी:श्रावस्ती में एसडीएम...

लेखपाल संघ ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी:श्रावस्ती में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा; वेतन, प्रमोशन समेत 8 मांगें पूरी न होने पर

0
5

श्रावस्ती के जमुनहा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एसडीएम को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेश भर के लेखपाल पूरा काम बंद कर देंगे। राज किशोर यादव और अमर चंद्र के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लेखपालों ने मुख्य मांगें बताईं। इनमें 10 साल से लंबित 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करना है। 8 साल से रुके अंतर्मंडलीय ट्रांसफर ऑनलाइन शुरू करने, 2025-26 की लंबित प्रमोशन सूची (डीपीसी) जल्द जारी करने की मांग है। 2024 के नए लेखपालों की विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें जल्द स्थायी करने को भी कहा। 16 साल से स्टेशनरी, यात्रा और विशेष भत्तों में बढ़ोतरी नहीं हुई, जिसे महंगाई के हिसाब से बढ़ाने की मांग है। लेखपालों को अतिरिक्त काम (पटल सहायक, प्रभारी राजस्व निरीक्षक) से मुक्त करने को भी कहा। ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के लिए अलग कमरा, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट और सुरक्षा जैसी सुविधाएं देने की मांग है। ऑनलाइन कामों को देखते हुए लेखपाल पद को ‘टेक्निकल पद’ घोषित कर लैपटॉप और मोबाइल देने की भी मांग है। संघ ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

संबंधित खबरें