Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश देवीपाटन मेले की अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा जांची:शारदीय नवरात्रि के लिए...

देवीपाटन मेले की अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा जांची:शारदीय नवरात्रि के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात के दिए निर्देश

0
0
देवीपाटन मेले की अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा जांची:शारदीय नवरात्रि के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात के दिए निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने शारदीय नवरात्रि के मौके पर तुलसीपुर के आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में लगे ऐतिहासिक मेले का दौरा किया। उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पाण्डेय ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते, बैरिकेडिंग और पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने मेला प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने भीड़ और यातायात व्यवस्था को ठीक रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो और भीड़ का संचालन सुरक्षित तरीके से हो। पुलिसकर्मियों को विनम्रता और सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा गया। यातायात प्लान के तहत वाहनों के लिए पार्किंग और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता साफ रखने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखने, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाने को भी कहा गया। महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जांच की गई। मनचलों पर लगाम कसने के लिए एंटी-रोमियो टीम को सादे कपड़ों में तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मेला प्रभारी क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह और थाना तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat