Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर में सब्जी लेने आए युवक की साइकिल गायब:इकौना रोड से हुई...

पयागपुर में सब्जी लेने आए युवक की साइकिल गायब:इकौना रोड से हुई चोरी, इलाके में चर्चा

0
7
पयागपुर में सब्जी लेने आए युवक की साइकिल गायब:इकौना रोड से हुई चोरी, इलाके में चर्चा

पयागपुर के इकौना रोड पर सब्जी खरीदने आए एक युवक की साइकिल गायब हो गई। घटना के बाद युवक परेशान हो गया और आसपास साइकिल की तलाश करने लगा। जानकारी के मुताबिक, दद्दू शर्मा (बच्चऊ शर्मा के बेटे) सब्जी लेने के लिए इकौना रोड पर आए थे। उन्होंने अपनी साइकिल खड़ी की और सब्जी लेने चले गए। जब वह वापस लौटे, तो साइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी साइकिल का कोई पता नहीं चला। यह घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। दिनदहाड़े साइकिल गायब होने से इलाके के लोगों में चर्चा बनी हुई है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat