Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गालापुर महाकाली मंदिर में सवा दो लाख दीपों से दीपोत्सव:डीएम-एसपी ने किया...

गालापुर महाकाली मंदिर में सवा दो लाख दीपों से दीपोत्सव:डीएम-एसपी ने किया शुभारंभ, आस्था का जनसैलाब उमड़ा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

0
3
गालापुर महाकाली मंदिर में सवा दो लाख दीपों से दीपोत्सव:डीएम-एसपी ने किया शुभारंभ, आस्था का जनसैलाब उमड़ा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर गुरुवार को गालापुर स्थित मां महाकाली मंदिर परिसर सवा दो लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाया। धर्म रक्षा मंच के दीपोत्सव में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। दीपोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने आरती उतारकर पहला दीप जलाया। आयोजन में सवा लाख दीप जलाए गए, वहीं श्रद्धालुओं ने एक लाख से ज्यादा दीपों का दान किया। इनमें 2100 गोबर के और महिलाओं द्वारा तैयार 5100 कच्चे मिट्टी के दीप शामिल थे। जिलाधिकारी ने दीपोत्सव को अंधकार पर प्रकाश की जीत बताया। मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने बताया, इस साल श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह दिखा। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम अलर्ट पर रही।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat