कृषि विज्ञान केंद्र सोहना, सिद्धार्थनगर में 15 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया। इस मौके पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने महिलाओं के कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की। डॉ. प्रदीप कुमार ने महिला किसानों के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, सिकटा शाखा के प्रबंधक अमरनाथ निषाद भी मौजूद रहे। सोहना गांव की उद्यमी फूलमती को खाद्य प्रसंस्करण और मलदा गांव की पुष्पा चौधरी को ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान केंद्र के अन्य वैज्ञानिक जैसे डॉ. शेषनारायण सिंह, श्री श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार देहाती, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, सुनील सिंह, डॉ. मार्कण्डेय सिंह और श्रीमती नीलम सिंह भी उपस्थित रहे। कुसुम, लाली, उर्मिला, लक्ष्मी देवी, राजमती, निर्मला और मन्ना देवी सहित कई महिला किसानों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कृष्ण-सुदामा की मित्रता की लीला ने मोहा मन:जमुनहा में प्रेम और सच्ची दोस्ती का दिया संदेश, भावुक हुए श्रद्धालु › बलरामपुर पुलिस ने ठगी के पैसे वापस कराए:व्हाट्सएप हैक कर ठगे थे 4 हजार रुपए › प्राणघातक हमले के आरोपी को 24 घंटे में पकड़ा:शोहरतगढ़ पुलिस ने सिद्धार्थनगर से दबोचा, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा › सिसवा-घुघली ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी:मटियरिया गांव के सामने पटरी पर पड़ा मिला दो टुकड़ों में कटा शव, ट्रेन चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























