बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। सादुल्लानगर थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप हैक कर अस्पताल में भर्ती होने का झांसा देकर ठगे गए ₹4,000 पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा की तत्परता और साइबर हेल्पडेस्क की कार्रवाई से रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र शिवसागर के मित्र का व्हाट्सएप अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया था। इसके बाद साइबर ठग ने हैक किए गए अकाउंट से पंकज को संदेश भेजा कि उसका मित्र अस्पताल में भर्ती है और उसे तत्काल पैसों की जरूरत है। मित्र की मदद करने के इरादे से पंकज ने भेजे गए स्कैनर के माध्यम से ₹4,000 ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33106260124627 पर कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल और संबंधित बैंक की टीम ने ठगी की पूरी रकम होल्ड करा दी। इसके बाद थाना सादुल्लानगर की साइबर हेल्पडेस्क ने तकनीकी जांच कर नई एसओपी के तहत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की और ₹4,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल मुरारी लाल शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित को आर्थिक राहत मिली। बलरामपुर पुलिस की अपील: किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। अनजान संदेशों पर भरोसा कर पैसे भेजने से बचें। रकम ट्रांसफर करने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर पुष्टि जरूर करें। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम होल्ड कराने और वापस मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› गौर बाजार में युवक ने अपने खर्च पर लगवाईं लाइटें:जनहित में की पहल, बाजार में आने-जाने वालों को मिलेगी सुविधा › DM ने CMO समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका:जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही पर सख्त, स्पष्टीकरण मांगा › श्रावस्ती के ककांधू में माता रानी की झांकी दिखाई:नवरात्रि के पांचवें दिन पंडाल जयकारों से गूंज उठा, सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे › उतरौला में माता मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:गतिविधियों के जरिए सीखा व्यावहारिक ज्ञान, पीएम श्री विद्यालय में हुआ आयोजन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























