भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडे ने बस्ती के कप्तानगंज में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद की। उन्होंने खुद गाड़ी रोककर घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. पांडे गुरुवार शाम करीब 7 बजे हरदी में एक कार्यक्रम में जा रही थीं। कप्तानगंज मार्ग पर मंझरिया गांव के पास उनकी नजर एक सड़क दुर्घटना पर पड़ी। हादसा देखकर उन्होंने अपना वाहन रोका और खुद उतरकर घायल की मदद की। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान कप्तानगंज के कजरीकुड निवासी सूरज चौहान (33) पुत्र रामलखन के रूप में हुई है। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूरज की हालत गंभीर होने पर उसे बस्ती रेफर कर दिया गया है। कप्तानगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती के ककांधू में माता रानी की झांकी दिखाई:नवरात्रि के पांचवें दिन पंडाल जयकारों से गूंज उठा, सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे › उतरौला में माता मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:गतिविधियों के जरिए सीखा व्यावहारिक ज्ञान, पीएम श्री विद्यालय में हुआ आयोजन › उसका बाजार में 200 साल पुरानी रामलीला शुरू:आज से गूंजेंगे प्रभु श्रीराम के जयकारे, शारदीय नवरात्र पर आयोजन › नवरात्रि पर अमड़ी पुल के पास सघन चेकिंग:पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली, बिना हेलमेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की बात कही“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























