सिसवा और घुघली के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मटियरिया गांव के सामने किलोमीटर संख्या 337/17 पर रेलवे पटरी के बीच शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब साढ़े सात बजे सिसवा स्टेशन अधीक्षक को ट्रेन संख्या 19725 के चालक ने सिसवा-घुघली रेलखंड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से मिली जानकारी पर कोठीभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मटियरिया गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर किनारे कराया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हैं, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रयास किया जा रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवरात्रि पर अमड़ी पुल के पास सघन चेकिंग:पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली, बिना हेलमेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की बात कही › बस्ती में महिला किसान दिवस का आयोजन:147 महिला किसानों को आधुनिक खेती और कृषि आधारित व्यवसाय की जानकारी दी गई › बहराइच में मारपीट के मामले में 7 साल की सजा:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फैसला; पुराने विवाद में महिला से लाठी-डंडों से मारपीट का मामला › कृष्ण-सुदामा की मित्रता की लीला ने मोहा मन:जमुनहा में प्रेम और सच्ची दोस्ती का दिया संदेश, भावुक हुए श्रद्धालु“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























