Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता...

हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूक किया

0
0
हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूक किया

श्रावस्ती के हरिहरपुररानी विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पाण्डेय पुरवा में मीना मंच के सदस्यों ने जागरूकता कार्यक्रम किया। समुदाय को स्वच्छता अपनाने और बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक स्वच्छता, आसपास की सफाई और बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। मीना मंच के सदस्यों ने बताया, स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी है। सभी को अपना शरीर, घर और आसपास का इलाका साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा, समाज की तरक्की के लिए बेटियों का पढ़ना अहम है। पढ़ी-लिखी बेटियां परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देती हैं। सभी लड़कियों को पढ़ाई के बराबर मौके मिलने चाहिए। मीना मंच की अध्यक्ष और सदस्य अर्चना, सुधा, अंशिका, अनन्या, जानकी, अंजू, निशा, अंशिमा, निहारिका, अमरेश, पवन कुमारी, सुवासिनी ने कार्यक्रम सफल बनाया। ज्योतिमा देवी, अंशु रानी, शकुंतला पाल, नीतू सिंह, वंदना मिश्रा, सुनीता सिंह मौजूद थीं। मकसद था समुदाय में स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat