Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Balrampur SP Martand Prakash Singh Inspects Police Line

Balrampur SP Martand Prakash Singh Inspects Police Line

0
3
Balrampur SP Martand Prakash Singh Inspects Police Line

अमर श्रीवास्तव | बलरामपुर सदर(बलरामपुर), बलरामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ कराई गई। परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी हुआ।

SP ने यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण कर दंगा नियंत्रण उपकरण और फर्स्ट एड बॉक्स चेक किए। उन्होंने पुलिस लाइन के स्टोर रूम, शस्त्रागार, कैंटीन, परिवहन शाखा और बैरकों सहित कई शाखाओं की व्यवस्थाएं भी परखीं।

देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें…

पुलिस भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया गया। SP ने पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने और पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat