पयागपुर के भूपगंज बाजार में रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साह से जयकारा लगाया। रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्री राम द्वारा धनुष तोड़े जाते ही लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए एवं पुष्प वर्षा कर अपने खुशी का इजहार किया धनुष यज्ञ के पश्चात लक्ष्मण परशुराम संवाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा परशुराम के रोल में दानेंद्र शर्मा ने खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा रोहित शर्मा प्रभात त्रिपाठी एवं इंदल शर्मा ने भी अपने-अपने अभिनय की अमित छाप छोड़ी भगवान श्री राम का विवाह संपन्न होने पर राम कलेवा का आयोजन किया गया इस दौरान व्यवस्थापक के रूप में सूरज शर्मा मौजूद रहे रावण-बाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद भी दर्शकों को खूब पसंद आए। कलाकारों ने अभिनय से प्रसंगों को जीवंत किया। इंदल शर्मा (रावण), प्रभात त्रिपाठी (श्रीराम) और दानेंद्र शर्मा (परशुराम) एवं रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। धनुष यज्ञ के बाद श्रीराम-सीता विवाह का मंचन हुआ, जिस पर दर्शकों ने फूल बरसाए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने कहा, ऐसे आयोजन समाज को सही राह दिखाते हैं। भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए आदर्श को आत्मसात करके अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है कार्यक्रम में आनंद बिहारी शुक्ला, रोहित शुक्ला, विनय मिश्रा, हरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, चंदन शर्मा, उमेश तिवारी, राहुल सोनी मनोज सोनी राजकुमार योगेश शुक्ला संतोष शुक्लाऔर विष्णु मित्तल समेत कई लोग थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















