Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मुजहना में वर्षों पुराना खड़ंजा मार्ग जर्जर:ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत, मरम्मत...

मुजहना में वर्षों पुराना खड़ंजा मार्ग जर्जर:ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत, मरम्मत की अपील

0
0
मुजहना में वर्षों पुराना खड़ंजा मार्ग जर्जर:ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत, मरम्मत की अपील

श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुजहना में उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर मछली मंडी से बढ़इनडीह नहर तक का खड़ंजा मार्ग टूट गया है। बड़े गड्ढे और टूटी ईंटों से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण पैदल चलना मुश्किल है। किसानों को ट्रैक्टर ले जाने और मकान का सामान लाने-ले जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश में हालात और खराब होते हैं। गड्ढों में जमा पानी से जहरीले कीड़े-मकोड़े बढ़ रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए सेहत का खतरा है। स्थानीय निवासी शाहनवाज, आदेश गुप्ता, अफजल, साजिद, आमिर और मुन्ना ने बताया कि 15 साल पहले बना यह मार्ग खराब है। लोग बाइक से गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सड़क ठीक कराने की मांग की। अब उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द मरम्मत की अपील की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat