![]()
श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील के पटखौली कला गांव में पिछले 26 दिनों से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद है। आंधी-तूफान के कारण कई बिजली के खंभे टूट गए थे और तार भी खराब हो गए थे। तब से गांव में बिजली नहीं आई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। विभाग का कोई कर्मचारी समस्या देखने तक नहीं पहुंचा है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। साथ ही, ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। गांव के राहुल कुमार, अजय कुमार, राहुल विश्वकर्मा, लल्लू प्रसाद और संदीप ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Badhni Block Road Construction | Dhekahri To Balrampur Border Repair › पकड़ी भारत खंड में 2 साल से बह रहा गंदा:बीडीओ की पहल से सड़क दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत › Khemkariya News | DYCM Sandeep Singh Promotes Autumn Sugarcane Farming › महिला स्वयं सहायता समूह के प्लांट का निरीक्षण:बलसिंहपुर में अपर सचिव ने इसे 'रेगिस्तान में नखलिस्तान' बताया, सिंचाई लागत 200 से घटकर 60 रुपये हुई“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















