कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार के अपर सचिव सौरभ कुमार तिवारी ने बुधवार को बहराइच के घुमनाभारू गांव का दौरा किया। उन्होंने यहां महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक मॉडल एग्री-पीवी प्लांट का निरीक्षण किया। तिवारी ने इस प्लांट को ‘रेगिस्तान में नखलिस्तान’ बताया। इस प्लांट से सिंचाई की लागत 200 रुपये प्रति घंटा से घटकर 60 रुपये प्रति घंटा हो गई है। यह प्लांट ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता, स्वच्छ ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण को जोड़ने वाली एक खास पहल है। देशभर के नए विचारों और सामुदायिक मॉडलों को समझने के लिए इस प्लांट को चुना गया था। अपर सचिव ने प्लांट की तकनीकी बनावट, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था और इसके संचालन के तरीके को समझा। उन्होंने प्लांट से जुड़े आंकड़े देखे, मोटरों को चलाकर जांचा और समिति के सदस्यों से प्रबंधन पर बात की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















