Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सादुल्लानगर में रामलीला के छठवें दिन फुलवारी लीला का मंचन:पुष्प वाटिका में...

सादुल्लानगर में रामलीला के छठवें दिन फुलवारी लीला का मंचन:पुष्प वाटिका में श्रीराम-सीता का पहला मिलन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

0
1
सादुल्लानगर में रामलीला के छठवें दिन फुलवारी लीला का मंचन:पुष्प वाटिका में श्रीराम-सीता का पहला मिलन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

सादुल्लानगर बाजार में श्री आदर्श रामलीला समिति ने रामलीला महोत्सव के छठवें दिन फुलवारी लीला का मंचन किया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के पहले मिलन के प्रसंग को जीवंत कर दिया। इसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मंचन में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे। वे राजा जनक की पुष्प वाटिका में घूमने गए। इसी दौरान माता सीता भी अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए फुलवारी में आईं। पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम और माता सीता का पहला दर्शन हुआ। दोनों एक-दूसरे को देखकर भावविभोर हो गए। यह प्रसंग प्रेम, मर्यादा और भक्ति से भरा रहा। दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए, जिससे पूरा रामलीला स्थल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में श्री आदर्श रामलीला समिति के सदस्य रमेश चंद्र तिवारी, दीपचंद जायसवाल, विष्णु गुप्ता और अन्य कई सदस्य तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat