Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 65 हजार वापस मिले:सोनहा पुलिस की...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 65 हजार वापस मिले:सोनहा पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दिलाई रकम

0
2
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 65 हजार वापस मिले:सोनहा पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दिलाई रकम

बस्ती की सोनहा पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक व्यक्ति को साइबर ठगी के 65 हजार रुपए वापस दिलाए हैं। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। ग्राम तेनुआ असनहरा निवासी अरविंद कुमार के साथ 80 हजार रुपए की ठगी हुई थी। शिकायत पर सोनहा थाने में मामला दर्ज हुआ। साइबर सेल ने बैंक से 69,435 रुपए होल्ड कराए। कोर्ट के आदेश से 65 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस आ गए। बाकी रकम के लिए बैंक को ईमेल भेजा गया है। एसपी ओमवीर सिंह के आदेश पर एएसपी श्याम कांत और सीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। इसमें थानाध्यक्ष महेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी शेखर प्रसाद साहनी और आरक्षी राजेन्सी वर्मा की टीम शामिल थी। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat