Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पनियरा में नाली विवाद में दो पाटीदारों में मारपीट:दोनों पक्षों से आठ...

पनियरा में नाली विवाद में दो पाटीदारों में मारपीट:दोनों पक्षों से आठ लोग घायल, पुलिस जांच शुरू

0
1
पनियरा में नाली विवाद में दो पाटीदारों में मारपीट:दोनों पक्षों से आठ लोग घायल, पुलिस जांच शुरू

महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसखोरी महुअवा में शुक्रवार को सड़क किनारे बन रही नाली के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और नाली निर्माण के मुद्दे को लेकर दो पाटीदारों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों के साथ मारपीट में बदल गई। इस घटना में दोनों पक्षों से लगभग आठ लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों से कई लोग हुए चोटिल मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से अनिल पुत्र पारस, पुजारी पुत्र पारस, प्रियांशु, दीपू, राहुल और अर्चिता घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से जयनाथ पुत्र पुरुषोत्तम वर्मा, रजनीश वर्मा पुत्र बैजनाथ वर्मा और प्रिंस वर्मा को चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पनियरा पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पनियरा थाना पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि “नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat