महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत:मृतकों की पहचान...

महराजगंज में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत:मृतकों की पहचान सूरज और नीतीश के रूप में हुई, पुलिस जांच में जुटी

एक राहगीर ने श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी कि महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर छातीराम स्थित HDFC बैंक के पास एक सड़क हादसा हुआ है। मोटरसाइकिल संख्या UP 56 VW 3134 पर सवार दो व्यक्ति बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए थे। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज और नीतीश के रूप में हुई है। ये दोनों महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरदेउरवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here