महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हरितालिका तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़:सुहागिनों ने पति...

हरितालिका तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़:सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा

सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार में हरितालिका तीज के मौके पर सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लग गई। महिलाएं हाथों में पूजा की थाली, फूल-बेलपत्र और पूजन सामग्री लेकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने पहुंचीं। मंदिर परिसर में दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय माता पार्वती’ के जयकारे गूंजते रहे। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था। पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती के पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से कराना चाहते थे। लेकिन पार्वती भगवान शिव को ही अपना पति मान चुकी थीं। अपनी सखियों की मदद से वह वन में चली गईं। वहां उन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए कठिन तपस्या की। माता पार्वती की इस तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसी आस्था और विश्वास के कारण हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। उसका बाजार के अलग-अलग शिव मंदिरों में महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने जल, दूध, बेलपत्र, फूल और दूसरी पूजन सामग्री चढ़ाई। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में प्रेम व खुशहाली की कामना की। वहीं, कुंवारी युवतियों ने भी मनचाहा वर पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना की। सुबह से दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ बनी रही। त्योहार के चलते बाजार में भी पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर रौनक दिखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here