महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ ढेबरुआ में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती:रात में कई बार...

ढेबरुआ में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती:रात में कई बार गुल हो रही बिजली, उपभोक्ता आक्रोशित, बच्चों-बुजुर्गों को दिक्कत

ढेबरुआ क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इन दिनों दिन के साथ रात में भी कई बार बिजली गुल हो रही है। लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच रात गुजारनी पड़ रही है। इस बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम होते ही बिजली कटनी शुरू हो जाती है। इसके बाद रात में भी कई बार रोस्टिंग के नाम पर सप्लाई बंद कर दी जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर आकर बैठ रहे हैं। उपभोक्ता डॉ. सोनू ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस में लगातार बिजली कटौती से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। रात में बार-बार बिजली जाने से नींद पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को कटौती का समय तय करके सप्लाई व्यवस्था सुधारनी चाहिए। विशाल वारी ने कहा कि रात में कई बार बिजली कटने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में काफी दिक्कत होती है। अजय अग्रहरि ने बताया कि बिजली कटौती का कोई तय समय नहीं है, जिससे लोगों को यह पता नहीं चलता कि बिजली कब आएगी। लालबाबू ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली लोगों के लिए बहुत जरूरी है। लगातार कटौती से घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। धर्मेंद्र ने बिजली विभाग से क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त बिजली सप्लाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटौती जरूरी है, तो उसका समय पहले से तय किया जाए। इससे लोग अपनी दिनचर्या उसी हिसाब से बना सकेंगे। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देकर अघोषित बिजली कटौती रोकने और रात में बिना रुकावट सप्लाई देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here