Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बाबा दरिया शाह का 31वां उर्स 17-18 सितंबर को:उड़वलिया में होगा आयोजन,...

बाबा दरिया शाह का 31वां उर्स 17-18 सितंबर को:उड़वलिया में होगा आयोजन, कव्वाली और चादरपोशी में उमड़ेंगे अकीदतमंद

सिद्धार्थनगर जिले के उड़वलिया गांव में हजरत बाबा दरिया शाह अलैहिर्रहमा का 31वां सालाना उर्स 17 और 18 सितंबर को आयोजित होगा। यह दो दिवसीय उर्स गुरुवार और शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसमें जिले के साथ-साथ आसपास और दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। उर्स की शुरुआत 17 सितंबर की रात प्रसिद्ध कव्वालों की सूफियाना प्रस्तुतियों से होगी। कव्वाली के जरिए बाबा दरिया शाह की शान में कलाम पेश किए जाएंगे। इसमें अलग-अलग जगहों से आए कव्वाल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 18 सितंबर को जोहर की नमाज के बाद कुरानखानी होगी। इसके बाद असर की नमाज के बाद चादरपोशी की रस्म शुरू होगी। मगरिब की नमाज के बाद परंपरागत गागर निकाली जाएगी। इशा की नमाज के बाद नात, तकरीर और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। देर रात 12 बजकर 25 मिनट पर कुल शरीफ के साथ उर्स खत्म हो जाएगा। आयोजक मंडल के अध्यक्ष मुनव्वर हुसैन ने बताया कि उर्स में कई जाने-माने विद्वान और कवि भी शामिल होंगे। बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मिठौवा चौराहे से करीब दो किलोमीटर उत्तर में स्थित उड़वलिया गांव में दरगाह तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। आयोजन समिति ने अकीदतमंदों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों। बाबा दरिया शाह की दरगाह पर होने वाला यह उर्स धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और शांति का संदेश भी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here