Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ धानी मे मौसम बदलते ही वायरल फीवर के मरीज बढ़े:अस्पताल में खांसी-बुखार...

धानी मे मौसम बदलते ही वायरल फीवर के मरीज बढ़े:अस्पताल में खांसी-बुखार के सैकड़ों मरीज पहुंच रहे, लंबी कतारें

मौसम में बदलाव के साथ धानी क्षेत्र में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी ने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द और शरीर दर्द जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं और गंभीर लक्षण वाले मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसम परिवर्तन के दौरान सावधानी बरतें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें। यदि तेज बुखार या लगातार खांसी की समस्या हो तो तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचकर जांच और उपचार कराएं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी मरीज को उपचार में परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here