BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ विनोद साहनी की मौत पर विरोध प्रदर्शन, निकाला कैंडिल मार्च:शास्त्री चौक से...

विनोद साहनी की मौत पर विरोध प्रदर्शन, निकाला कैंडिल मार्च:शास्त्री चौक से सुभाष चौक तक हुआ प्रदर्शन, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

बस्ती में विनोद कुमार साहनी की मौत के विरोध में बुधवार शाम मछुवारा कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला। यह मार्च शास्त्री चौक से शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ और सुभाष चौक तक गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विनोद साहनी को श्रद्धांजलि दी और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मछुवारा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इं. राज बहादुर निषाद ने आरोप लगाया कि विनोद साहनी की हत्या सामंतवादी सोच रखने वाले लोगों ने की है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद विनोद साहनी के इलाज में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरती, जिसके कारण अस्पताल में उनकी मौत हो गई। राज बहादुर निषाद ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडिल मार्च में शामिल लोगों ने विनोद साहनी की तस्वीर के साथ श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर अपना विरोध जताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस मार्च में विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज निषाद, सोमनाथ निषाद संत जी, रामयज्ञ निषाद, राम अंचल निषाद, ओंकार निषाद, विनोद निषाद, अंबिका निषाद, इंद्रेश निषाद, अखिल निषाद, पिंटू निषाद, अवधेश निषाद, रोहित निषाद, सोनू निषाद, धीरेन्द्र निषाद, राजेश साहनी, संतोष निषाद, सूर्या निषाद और महेंद्र निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।