BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ ठूठीबारी/राजाबारी में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा:श्रद्धालुओं ने किया भंडारे...

ठूठीबारी/राजाबारी में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा:श्रद्धालुओं ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण, सुख-समृद्धि की कामना की

ठूठीबारी/राजाबारी में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। राजाबारी स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्कशॉप समेत कई निजी प्रतिष्ठानों और दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही वर्कशॉप परिसर में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। प्रतिष्ठानों को सजाया गया और विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और कार्यों में उन्नति की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। वर्कशॉप परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों हरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और शिल्प का देवता माना जाता है। हर साल प्रतिष्ठानों में उनकी विशेष पूजा की जाती है, ताकि कार्यस्थल पर सुख-समृद्धि बनी रहे और कर्मचारियों का मंगल हो। इस कार्यक्रम में सुरेंद्र, वीरेंद्र, हरेंद्र, प्रिंस, आशुतोष, दीपक और सतीश समेत कई ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद थे। दिनभर चले कार्यक्रम से वर्कशॉप परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा