कोल्हुई बाजार में नाले का गंदा पानी सड़क पर फैला
महराजगंज के कोल्हुई बाजार में नौतनवां रोड के पश्चिम तरफ बने पक्के नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
.
सड़क पर पानी जमा होने से जगह-जगह गंदगी फैल गई है। नाले से दुर्गंध भी आ रही है। स्थानीय दुकानदार और निवासी घरों व दुकानों के सामने मिट्टी डालकर आने-जाने का रास्ता बना रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होती और जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं है। सड़क पर गंदा पानी फैलने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। राहगीरों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
लोगों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से नाले की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
BREAKING
NEWS
















