मथुरापुर चौराहे का पक्की सड़क टूटने से राहगीर परेशान।
बस्ती के साउघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत मथुरापुर चौराहे से लेकर रोड की पक्की सड़क टूट गई है। इससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
.
यह सड़क चौराहे से होकर गुजरती है और इस पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मथुरापुर, सेमरा, तिगरा, पंडित भीटा, राम सेन और मुड़ाडीहा समेत आसपास के गांवों के लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
स्थानीय निवासी कैलाश कुमार, शैलेश कुमार, महेंद्र कुमार, राजवंत पाल, मिथिलेश कुमार और जगदंबिका ने बताया कि सड़क टूटने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
BREAKING
NEWS















